LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 22 सितंबर 2026*

🚨 *ऑपरेशन आघात में कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई —  50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

🚨 *एनएच-49 से सीमेंट प्लांट जाने वाली सड़क किनारे शराब बिक्री की तैयारी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को भेजा रिमांड पर*

       *रायगढ़, 22 सितंबर* । रायगढ़ जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बिक्री की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे आरोपी से 50 लीटर महुआ शराब जब्त की है।

        थाना प्रभारी को मुखबीर से मिली सूचना पर तत्काल प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल के हमराह पुलिस टीम ग्राम जोरापाली में NH-49 से सीमेंट प्लांट जाने वाली सड़क किनारे पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर मौजूद युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शाहिद सारथी उर्फ पिंटू बताया तथा शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान पर सड़क किनारे गड्ढे में तलाशी ली, जहां दो अलग-अलग प्लास्टिक की बोरियों के अंदर प्लास्टिक पन्नियों में भरी महुआ शराब तथा दो अलग-अलग जरिकेन में भरी महुआ शराब बरामद हुई। मौके पर गवाहों की मौजूदगी में कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत ₹5,000 जब्त कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी शाहिद सारथी उर्फ पिंटू के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

         पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक मनोज यादव एवं आरक्षक बंशी रात्रे की अहम भूमिका रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.