LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 23 सितंबर 2026*

🔸 *रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम*

    *रायगढ़, 23 सितंबर 2026* ।  एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिला रायगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराध जागरूकता लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गई है । इस प्रतियोगिता में युवाओं के उत्साह को देखते हुए  प्रतियोगिता में वीडियो जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 कर दी गई है। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा 3 अक्टूबर 2026 को रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी।

        जिले के कुछ युवा जिसमें वीडियो क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स, मीडिया एवं फिल्म निर्माण में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया गया। युवाओं के इस आग्रह को देखते हुए प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब प्रतिभागी अपनी तैयार फिल्म को Google Drive अथवा किसी अन्य विश्वसनीय फाइल-होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर उसका सक्रिय एवं सार्वजनिक रूप से देखने योग्य लिंक जमा कर सकेंगे। *प्रतियोगिता के अन्य नियम एवं शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।*

        यह प्रतियोगिता रायगढ़ पुलिस की एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य रचनात्मक फिल्मों और प्रभावशाली कहानियों के माध्यम से नागरिकों तक साइबर अपराधों के तरीके, उनके दुष्परिणाम, चेतावनी संकेत, बचाव के उपाय तथा जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की जानकारी पहुंचाना है। अभियान में रोटरी क्लब रायगढ़ एवं अन्य संस्थानों का सहयोग रहेगा, जबकि प्रतियोगिता का प्रबंधन Take 3 Studios द्वारा किया जाएगा।

            प्रतियोगिता में देश-दुनिया में कहीं से भी कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकता है। विशेष बात यह है कि मोबाइल फोन से बनाई गई फिल्मों को भी स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे प्रयासों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में युवाओं का बेहद खास रूझान देखने को मिल रहा है, लगातार प्रतिभागी अपने वीडियो Google Drive में अपलोड कर लिंक शेयर कर रहे हैं ।

*साइबर अपराध के विभिन्न विषयों पर बनाई जा सकती है फिल्म*

      प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में किसी भी साइबर अथवा डिजिटल अपराध पर फिल्म बना सकते हैं। प्रतियोगिता के प्रमुख विषयों में वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस/CBI/कस्टम/बैंक अधिकारी बनकर ठगी, हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन, ब्लैकमेल, ऑनलाइन जबरन वसूली, OTP- UPI-QR कोड एवं कार्ड धोखाधड़ी, फिशिंग ईमेल, फर्जी SMS एवं लिंक, APK फाइल एवं अनजान एप के जरिए ठगी, स्क्रीन शेयरिंग एवं रिमोट एक्सेस एप, मालवेयर, पहचान की चोरी, SIM स्वैप, सोशल मीडिया अकाउंट टेकओवर, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, ट्रोलिंग, साइबर स्टॉकिंग, डॉक्सिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, डीपफेक, मॉर्फिंग, प्रतिरूपण, फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड, फर्जी नौकरी एवं वर्क-फ्रॉम-होम स्कैम, टास्क एवं लोन एप घोटाले, ई-कॉमर्स एवं कस्टमर केयर फ्रॉड, महिलाओं एवं बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, रैनसमवेयर, डेटा चोरी, बिजनेस ईमेल कम्प्रोमाइज, फेक न्यूज, डिजिटल गोपनीयता एवं सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार जैसे विषय शामिल हैं। प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे केवल अपराध की घटना न दिखाएं, बल्कि उसके चेतावनी संकेत, बचाव के उपाय और सुरक्षित रिपोर्टिंग की जानकारी भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।

*दो श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता, कुल 3.75 लाख रुपये तक के पुरस्कार*

     प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। श्रेणी ‘अ’ में 3 से 6 मिनट अवधि की फिल्में शामिल होंगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000, द्वितीय पुरस्कार ₹75,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹50,000 रखा गया है। वहीं श्रेणी ‘ब’ में अधिकतम 3 मिनट की फिल्म अथवा रील प्रस्तुत की जा सकती है। इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ₹75,000, द्वितीय पुरस्कार ₹50,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹25,000 रखा गया है।

*महत्वपूर्ण तिथियां*

प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि — 29 सितंबर 2026
परिणाम की घोषणा — 3 अक्टूबर 2026
परिणाम स्थल — नगर निगम ऑडिटोरियम, रायगढ़

        प्रतियोगिता में प्रस्तुत की जाने वाली फिल्म मौलिक होनी चाहिए। प्रतिभागी को फिल्म में प्रयुक्त संगीत, दृश्य, चित्र एवं अन्य सामग्री के आवश्यक अधिकार अपने पास रखने होंगे। संवेदनशील मामलों में पीड़ित की पहचान एवं निजी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य होगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। चयनित फिल्मों का उपयोग रायगढ़ पुलिस द्वारा जन-जागरूकता एवं सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार के लिए किया जा सकता है।

    प्रतियोगिता में भाग लेने एवं विस्तृत जानकारी के लिए filmotsav.org पर संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क : 8817420420
ईमेल : contact@filmotsav.org

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.