LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

श्रमिकों के बीच तिरंगा फहराकर इंटक जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने मनाया स्वतंत्रता दिवस*

Oplus_131072

Spread the love

*श्रमिकों के बीच तिरंगा फहराकर इंटक जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने मनाया स्वतंत्रता दिवस*

*जिले के कई उद्योगों में पहुंची इंटक टीम*

रायगढ़। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने जिले के विभिन्न उद्योगों में अपनी टीम के साथ पहुंचकर श्रमिकों के बीच तिरंगा फहराया और आजादी के इस पावन पर्व को पूरे गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में उद्योगों में कार्यरत मजदूर और कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शाहनवाज खान ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों से बना झंडा नहीं है, बल्कि यह देश के वीर शहीदों के बलिदान, किसानों की मेहनत, श्रमिकों के पसीने और करोड़ों भारतीयों के सपनों एवं उम्मीदों की पहचान है। देश के विकास में मजदूर वर्ग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कारखानों, खदानों, निर्माण स्थलों और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में श्रमिक दिन-रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में अपना योगदान देते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें केवल आजादी के संघर्ष की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि देश की तरक्की में हर नागरिक की बराबर भागीदारी है। श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण को सुनिश्चित करना भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंटक अध्यक्ष शाहनवाज खान, महामंत्री सुखबीर सिंह, उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ज्ञानी, सचिव फिरोज खान, सतीश बरवा, दुर्गेश साहू समेत हर उद्योग से इंटक के पदाधिकारी समेत सैकड़ो की संख्या में श्रमिक मौजूद थे।

*हर एक मजदूर मेरा भाई- शाहनवाज*
शाहनवाज खान ने कहा कि जिस श्रमिक के श्रम से उद्योगों की चिमनियां चलती हैं और उत्पादन का पहिया घूमता है, उसके जीवन में भी सम्मान, सुरक्षा, उचित मजदूरी और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होना जरूरी है। इंटक हमेशा श्रमिकों के हितों की आवाज मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी मजदूरों के अधिकारों तथा कल्याण के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। शाहनवाज खान ने कहा कि उद्योगों में काम करने वाला हर एक मजदूर चाहे वो किसी भी राज्य से हो वह मेरा भाई है और मै आप सभी का भाई हूं और भाई का कर्तव्य निभाते हुए मै हमेशा आपके दुख-सुख और परेशानियों में आपके साथ खड़ा रहूंगा।

भारत माता की जय और इंटक जिंदाबाद के लगे नारे
शाहनवाज ने कहा कि उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की वास्तविक मजबूती उसके मेहनतकश लोगों से है। मजदूरों के परिवारों का बेहतर भविष्य, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। तिरंगे के नीचे आयोजित इन कार्यक्रमों ने उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के बीच एकता, भाईचारे, राष्ट्रप्रेम और श्रमिक एकजुटता की भावना को और मजबूत किया। इस दौरान श्रमिकों ने भारी उत्साह के साथ भारत माता की जय, व इंटक जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.