LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*सेवा की कहानी: मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं का सहारा*

Spread the love

*सेवा की कहानी: मातृ वंदना के साथ महतारी वंदन योजना बनी माताओं का सहारा*

*पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की जरूरतों के लिए मिल रही आर्थिक मदद*

*शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं बनी बदलाव की कहानी*

रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महतारी वंदन योजना से रायगढ़ की माताओं को स्वास्थ्य, पोषण और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना से लाभान्वित मीना राय और निरूपा वैष्णव सेवा की कहानी में अपने अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि इन योजनाओं से मिलने वाली सहायता उनके लिए मातृत्व के दौरान काफी उपयोगी साबित हो रही है।
          रायगढ़ निवासी मीना राय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी के साथ फॉर्म भरने में मदद मिली। जिसके बाद उन्हें पात्रतानुसार पहले बच्चे के समय 5 हजार रुपए और दूसरे बच्चे के समय 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। वे बताती हैं कि इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने पोषण और स्वास्थ्य के लिए फल सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री खरीदने में किया। इसके साथ ही उनके लिए महतारी वंदन योजना भी सहारा बनी है। हर महीने मिलने वाले 01 हजार रुपए की राशि का उपयोग वे बच्चों और परिवार की जरूरतों में कर रही हैं।

*दूसरी बालिका के जन्म पर निरूपा को मिली 6 हजार रुपए की सहायता*

रायगढ़ जिले की निरूपा वैष्णव को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से उनका आवेदन कराया गया और दूसरे बच्चे के रूप में बालिका के जन्म पर उन्हें 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। निरूपा ने इस राशि का उपयोग अपने स्वास्थ्य और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में किया। निरूपा को भी महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 01 हजार रुपए की राशि मिल रही है। वे इसका उपयोग घरेलू खर्च के साथ बच्चों की पढ़ाई और ट्यूशन जैसी जरूरतों में करती हैं। दोनों महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

*स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना योजना का उद्देश्य*

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सहायता के लिए सीधे बैंक खाते में राशि दी जाती है। पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5 हजार रुपए की सहायता दो किस्तों में तथा दूसरे बच्चे के रूप में बालिका के जन्म पर 6 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। पात्र हितग्राहियों को संस्थागत प्रसव की स्थिति में जननी सुरक्षा योजना का लाभ भी प्राप्त होता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के साथ महतारी वंदन योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग का माध्यम बन रही है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.