LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी*

Spread the love

*सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी*

*सेवा-संवेदनशीलता की मिसाल बनी स्वास्थ्य योजनाएं, भरत राम पटेल की पत्नी के कैंसर का हुआ उपचार*

*आयुष्मान से सर्जरी, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से आगे का इलाज, करीब 8 लाख रुपये की सहायता*

रायगढ़, 25 सितम्बर 2026/ रायगढ़ के छोटे अतरमुड़ा निवासी भरत राम पटेल के परिवार के लिए शासन की स्वास्थ्य योजनाएं सेवा-संवेदनशीलता के रूप में मिसाल बनकर सामने आया। उनकी पत्नी के स्तन कैंसर के उपचार में पहले आयुष्मान भारत योजना के तहत सर्जरी हुई और आगे के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से करीब 8 लाख रुपये की सहायता मिली। इससे महंगे इलाज के बीच परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली और उपचार लगातार जारी रह सका।

*गांठ की शिकायत से कैंसर की पुष्टि तक*

भरत राम पटेल की पत्नी के स्तन में गांठ की शिकायत होने पर परिवार उन्हें मेडिकल कॉलेज रायगढ़ लेकर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में कैंसर की आशंका सामने आने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाहारा) रेफर किया। रायपुर में विस्तृत जांच के बाद स्तन कैंसर की पुष्टि हुई। कैंसर की जानकारी मिलते ही परिवार के सामने बीमारी के साथ इलाज के खर्च की चिंता भी खड़ी हो गई। सर्जरी के बाद कीमोथेरेपी और लगातार उपचार की आवश्यकता थी, जिसका खर्च परिवार के लिए बड़ी चुनौती था।

*आयुष्मान से सर्जरी, फिर विशेष स्वास्थ्य सहायता बनी संबल*

मरीज का उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत शुरू हुआ और सर्जरी कराई गई। इसके बाद आगे के उपचार और कीमोथेरेपी के लिए चिकित्सकों के मार्गदर्शन में उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जोड़ा गया। इस योजना के तहत गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों के उपचार के लिए पात्र मरीजों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। भरत राम पटेल के अनुसार, उनकी पत्नी के उपचार के लिए अब तक करीब 8 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत होकर मिल चुकी है। इससे आगे का उपचार बिना आर्थिक बाधा के जारी रह सका।

*भावुक होकर बोले भरत राम-जमीन बेचने या भारी कर्ज लेने की नौबत नहीं आई*

पत्नी के इलाज के दौरान मिले सहयोग को याद करते हुए भरत राम पटेल भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “बीमारी का पता चलने के बाद हम बहुत चिंतित थे। इलाज का खर्च हमारी क्षमता से बाहर था। अगर सरकार की योजनाओं का सहारा नहीं मिलता तो पत्नी के इलाज के लिए जमीन बेचने या भारी कर्ज लेने की नौबत आ सकती थी। आयुष्मान योजना से सर्जरी हो सकी और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से आगे का इलाज जारी है। इस मदद ने हमारे परिवार को बहुत बड़ा संबल दिया है। उन्होंने कठिन समय में साथ देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.