LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक — 30 सितंबर 2026*

🚨 *ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार*

🚨 *शराब परिवहन करते झोपड़ीपारा में पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 55 पाव देशी शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त*

🚨 *दो अन्य कार्रवाई में 47 पाव देशी अंग्रेजी शराब जप्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई*


     *रायगढ़, 30 सितंबर*। जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 55 पाव देशी मसाला एवं देशी प्लेन मदिरा, कुल 9.900 बल्क लीटर शराब, कीमत करीब ₹5,000 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 CK 4713 जब्त की है।

        जानकारी के अनुसार दिनांक 29.09.2026 को थाना जूटमिल के प्रशिक्षु उप निरीक्षक टिकेन्द्र चन्द्राकर को मुखबिर से सूचना मिली कि झोपड़ीपारा, थाना जूटमिल के पीछे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक के हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर बबलू चौहान पिता टिकम चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि उसके साथ लाभ सिंह चौहान पिता बिहारी लाल चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल बैठा था। पुलिस ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली, जिसमें शराब के थैले में रखी 30 पाव देशी मसाला मदिरा एवं 25 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल 9.900 बल्क लीटर बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹5,000 बताई गई है।

       पुलिस ने शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 CK 4713 को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को थाना लाया। आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

         वहीं आज दिनांक 30.9.2026 को दो अन्य कार्रवाई में अवैध शराब बिक्री के लिए रखे तीन आरोपियों से 47 देशी और अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है । पहली कार्रवाई में आरोपी दीपक कुमार साहू निवासी राजीव गांधी नगर वार्ड नंबर 36 से 20 पाव अंग्रेजी शराब तथा दूसरी कार्रवाई में आरोपी आकाश कलेत निवासी बापूनगर और रोहन सारथी निवासी भगवानपुर से 27 पाव देशी प्लेन शराब जप्त किया गया है ।  आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है ।

         इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक टिकेन्द्र चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, राजेश पटेल, आरक्षक परमानंद पटेल एवं सन्नी मालाकार की अहम भूमिका रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.