LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

सेवा की कहानी:मातृ वंदना और महतारी वंदन ने बढ़ाया मां का संबल*

Spread the love

*सेवा की कहानी:मातृ वंदना और महतारी वंदन ने बढ़ाया मां का संबल*

*पति के निधन के बाद बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही लक्ष्मी को योजनाओं से मिला आर्थिक सहारा*

रायगढ़, 30 सितम्बर 2026/ पति की दुर्घटना में मृत्यु के बाद धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पुनर्वास लात की लक्ष्मी राजपूत के सामने अपने बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले संभालने की चुनौती थी। ऐसे समय में शासन की योजनाओं से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी सहारा बनी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रसव के समय मिली 5 हजार रुपये की सहायता और महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली 01 हजार रुपये की राशि से लक्ष्मी बच्चे के पालन-पोषण की जरूरतों को पूरा कर रही हैं।
           शासन के निर्देशानुसार जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इसका लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचने से उन्हें परिवार की जिम्मेदारियां संभालने में आर्थिक मदद मिल रही है। लक्ष्मी राजपूत बताती हैं कि पति के नहीं रहने के बाद बच्चे की पूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर है। प्रसव के समय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली 5 हजार रुपये की राशि से उन्हें तत्काल आर्थिक मदद मिली। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से मिलने वाली 1 हजार रुपये की राशि बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही है। लक्ष्मी राजपूत ने योजनाओं का लाभ मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी संभालने में संबल मिल रहा है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.