LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Spread the love

*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

घरघोड़ा। *माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ छ०ग० के मार्गदर्शन में तथा श्री शहाबुद्दीन कुरैशी तालुका अध्यक्ष/विशेष न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी (पॉक्सो) घरघोड़ा एवं श्री अभिषेक शर्मा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा, जिला रायगढ़* जी के निर्देशन में *01 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में न्यायाधीश *श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रीति झा, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मिनी ठाकुर, BMO डॉ. एस.आर. पैंकरा* , स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ, घरघोड़ा पुलिस कर्मचारी,एवं पैरालीगल वालिंटियर लवकुमार चौहान, टीकम सिदार, बालकृष्ण चौहान एवं सुभाष चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं संरक्षण तथा *नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं) योजना, 2016* के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आगे बाल विवाह की रोकथाम एवं उसके दुष्परिणाम, मोटर वाहन दुर्घटना में पीड़ितों को मिलने वाली क्षतिपूर्ति, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, महिला एवं बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, लोक अदालत एवं मध्यस्थता जैसे महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए आमजन को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता एवं हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में भी बताया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन को उनके विधिक अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना रहा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.