LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

फावड़ा उठाकर सफाई में जुटे सांसद राधेश्याम राठिया, ग्रामीणों के साथ दिया स्वच्छता का संदेश

Spread the love

फावड़ा उठाकर सफाई में जुटे सांसद राधेश्याम राठिया, ग्रामीणों के साथ दिया स्वच्छता का संदेश

रायगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने गृह ग्राम छर्राटांगर में स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। सांसद ने स्वयं फावड़ा उठाकर ग्रामीणों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

सांसद राधेश्याम राठिया ने ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया। इस दौरान सांसद राठिया ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जब गांव का हर व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आएगा, तभी स्वच्छ और सुंदर गांव का सपना साकार होगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से देशवासियों में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। हमें अपने घर के साथ-साथ गांव के सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और जलस्रोतों को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत छर्राटांगर भगवती राठिया घनश्याम राठिया श्रीकांत राठिया मुकेश राठिया कुन्दन राठिया रामलाल  राठिया श्री राम राठिया राम चरण राठिया छेदू राम राठिया मण्डल अध्यक्ष जोबी कलप राम राठिया शौकी लाल राठिया शोभा लाल राठिया सम्मानित ग्राम वासी शामिल रहें। सांसद राठिया के साथ ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। अभियान के दौरान स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.