LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 4 अक्टूबर 2026*

🚨 *“अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद*

🚨 *शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा*

🚨 *तमनार पुलिस ने पोक्सो एक्ट में पुलिस ने भेजा जेल*

       *रायगढ़, 4 अक्टूबर* । महिला एवं बच्चों के उत्पीड़न एवं शोषण से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत तमनार पुलिस ने गुम 14 वर्षीय बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जा रहे आरोपी नशरूल आलम को ओडिशा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

               जानकारी के अनुसार दिनांक 30 सितंबर 2026 को थाना तमनार में स्थानीय महिला द्वारा अपनी 14 वर्षीय बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में अज्ञात आरोपी पर अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 137(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। पुलिस ने बालिका द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन, उसके सोशल मीडिया अकाउंट तथा उसकी नजदीकी सहेलियों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि बालिका के गांव में नल-जल योजना में मजदूरी का कार्य करने वाले नशरूल आलम से बातचीत होती थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे संपर्क किया, लेकिन वह पुलिस को लगातार गोलमोल जवाब देता रहा। इसी दौरान फोन पर बातचीत के दौरान पुलिस को ट्रेन की आवाज सुनाई दी। थाना प्रभारी ने तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी के ट्रेन से ओडिशा की ओर जाने की आशंका को पुख्ता किया और तत्काल पुलिस टीम के साथ रवाना हुये । पुलिस टीम सड़क मार्ग से टाटानगर पहुंची, जहां आरोपी और बालिका के कुछ समय पूर्व वहां से निकल जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों की तलाश जारी रखी और इसी दौरान रास्ते में गुम बालिका एवं संदेही नशरूल आलम दिखाई दिए। सादी वर्दी में टीआई तमनार ने रुकने के लिए आवाज देने पर संदेही नशरूल आलम भांप गया कि रायगढ़ पुलिस है और फिर भागने लगा। थाना प्रभारी और मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा करते हुए काफी दूर तक दौड़ लगाकर दोनों को पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से थाना लाया गया। पुलिस द्वारा बालिका का कथन कराया गया जिसमें उसने गांव में काम करने आये नशरूल से परिचय होना बताया और नशरूल द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबध बनाना बताई । बालिका का कथन  एवं आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर शारीरिक शोषण किया है । प्रकरण में धारा 87, 65(1) BNS और 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया । पुलिस ने *आरोपी नशरूल आलम पिता मोहम्मद जाकिर 22 साल निवासी मोहम्मदपुर स्कूलटोला थाना किशनगंज जिला किशनगंज (बिहार)* को गंभीर धाराओं पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

            एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन व डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई सुरति लाल सिदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपचंद चन्द्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक रंजित भगत, पुरुषोत्तम सिदार एवं महिला प्रधान आरक्षक रश्मि तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.