LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*महतारी वंदन की राशि से बेटियों के भविष्य की कर रहीं तैयारी*

Spread the love

*महतारी वंदन की राशि से बेटियों के भविष्य की कर रहीं तैयारी*

*हर माह मिलने वाली सहायता सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर बना रहीं बचत की मिसाल*

रायगढ़, 04 अक्टूबर 2026/ शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज पीछे निवासी श्रीमती अंशु साहू महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को अपनी दो बेटियों के भविष्य के लिए बचत के रूप में उपयोग कर रही हैं।
    श्रीमती अंशु साहू का महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के सहयोग से कराया गया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है। वह इस राशि को अपनी दोनों बेटियों के नाम संचालित सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में जमा कर रही हैं। श्रीमती साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि वह हर महीने बेटियों के सुकन्या समृद्धि खातों में जमा करती हैं। उनका कहना है कि नियमित रूप से की जा रही यह बचत बेटियों की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक आधार तैयार करने में मदद करेगी। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.