LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम*

Spread the love

*बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम*

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत   विकासखंड पुसौर के ग्राम बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच श्री बेदप्रकाश साव ने केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
             महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती पुष्पमती चौहान तथा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय नायक ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। आयुर्वेद विभाग द्वारा कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई। कार्यक्रम के दौरान 6 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। वहीं 2 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत डाकघर में खाते खोले गए। पांचों आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यौता भोज का भी आयोजन किया गया।
             कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को नशामुक्ति और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच श्री दीनबंधु साव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता, चित्रा, हरिप्रिया, रामेश्वरी एवं उमा सहित सहायिकाओं, मितानिन, फार्मासिस्ट भोज मालाकार, ग्रहण, योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.