LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए रायगढ़ वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात*

Spread the love

*रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए रायगढ़ वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात*

*अग्रसेन चौक से आरपीएफ पोस्ट होते हुए स्टेशन तक पहुंचेगा मार्ग*

*सुभाष चौक और गांधी पुतला क्षेत्र में घटेगा ट्रैफिक दबाव, यातायात व्यवस्था को मिलेगी राहत*

*कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने किया स्थल निरीक्षण*

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2026/ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और रेलवे स्टेशन तक आवागमन आसान करने के लिए नए सड़क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का विकास जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मार्ग अग्रसेन चौक से आरपीएफ पोस्ट होते हुए सीधे रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगा। इससे स्टेशन जाने वाले लोगों को वर्तमान मार्ग की तुलना में अधिक सीधा और सुविधाजनक रास्ता मिलेगा।
      नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि वर्तमान में चक्रधर नगर चौक एवं शहर के अन्य क्षेत्रों से रेलवे स्टेशन जाने वाला यातायात अग्रसेन चौक के बाद रामनिवास टॉकीज, सुभाष चौक और स्टेशन चौक की ओर जाता है। व्यस्त समय में इन क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी होती है। नई सड़क बनने के बाद स्टेशन जाने वाले यातायात का बड़ा हिस्सा इस मार्ग से डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज और गांधी पुतला क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है। नए मार्ग से रेलवे स्टेशन पहुंचने की दूरी लगभग 500 मीटर तक कम होगी और व्यस्त समय में करीब 10 मिनट तक समय की बचत हो सकेगी। इससे ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान  संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.