LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

विधायक की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे इन्द्र साव*

Spread the love

*विधायक की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे इन्द्र साव*

ग्राम लेवई से शोक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे विधायक, कड़ार में पत्थर से किया हमला

वाहन को नुकसान, ग्रामीण थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार



भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कडार में बीती रात भाटापारा विधायक इन्द्र साव की गाड़ी पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। विधायक ग्राम लेवई में शोक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने निवास की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कड़ार के पास उनकी गाड़ी को पत्थर से निशाना बनाया गया। अचानक हुए पथराव में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि वाहन को नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि विधायक इन्द्र साव लेवई से शोक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। ग्राम कड़ार पहुंचने के दौरान अचानक उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका गया। पथराव से वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के बाद विधायक की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीण थाने में शिकायत, कार्रवाई का इंतजार

घटना के बाद मामले की शिकायत भाटापारा ग्रामीण थाना में किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

पुलिस के सामने अब पथराव करने वालों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने की चुनौती है। घटना के पीछे किसी तरह का विवाद था या अचानक वाहन को निशाना बनाया गया, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

जनप्रतिनिधि की सुरक्षा पर उठे सवाल

विधायक के चलते वाहन पर पत्थर से निशाना बनाए जाने की घटना ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं।

पुलिस कार्रवाई पर टिकी नजर

फिलहाल पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान, पथराव के कारण और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। वाहन को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.