LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए महाविद्यालय में विशेष अभियान*

Spread the love

*नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए महाविद्यालय में विशेष अभियान*

*किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में फॉर्म-6 का वितरण, ईसीआईनेट से ऑनलाइन आवेदन की दी जानकारी*

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शासकीय किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 का वितरण किया गया।
           कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पात्र नागरिक स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी एवं पंजीयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल तरीके से समझाया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा अन्य पात्र युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। विशेष अभियान के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.