LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

सेवा की कहानी: सेवा सेतु पोर्टल से दीप्ति साहू को मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र*

Spread the love

*सेवा की कहानी: सेवा सेतु पोर्टल से दीप्ति साहू को मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र*

*ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनने से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत*

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेना आसान हो रहा है। इसका उदाहरण दीप्ति साहू हैं, जिन्हें ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा मिली। उनका विवाह प्रमाण पत्र पहले ऑफलाइन जारी हुआ था, लेकिन विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी।
              दीप्ति साहू ने इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र बन गया। इससे अब उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में सहूलियत होगी।

*डिजिटल सुविधा से मिली राहत*

ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त होने से दीप्ति साहू को आवश्यक दस्तावेज के लिए बार-बार कार्यालय जाने की परेशानी से राहत मिली। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल की इस सुविधा को उपयोगी बताते हुए अन्य लोगों को भी इसके माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता नागरिकों के समय और मेहनत की बचत करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बना रही है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.