LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

संकुल केंद्र बनोरा में मिडिल स्तर का बाल शोध मेला संपन्न*

Spread the love

*संकुल केंद्र बनोरा में मिडिल स्तर का बाल शोध मेला संपन्न*

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड रायगढ़ अंतर्गत संकुल केंद्र बनोरा में मिडिल स्तर का बाल शोध मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय पर बच्चों द्वारा आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपने मॉडल के वैज्ञानिक सिद्धांतों को बखूबी समझाया।
            कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, श्रीमती पार्वती निषाद सरपंच ग्राम पंचायत बनोरा, श्रीमती भारती सिदार सरपंच ग्राम पंचायत बेलरिया, श्री संजय पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़, श्री मनोज अग्रवाल बीआरसीसी रायगढ़, श्रीमती किरण मिश्रा एपीसी समग्र शिक्षा रायगढ़ एवं श्रीमती योगिता पाठक समग्र शिक्षा रायगढ़ उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सभी मॉडलों का अवलोकन किया गया तथा बच्चों से मॉडल से संबंधित प्रश्न पूछकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
            कार्यक्रम में उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार तथा अन्य प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक श्री रविन्द्र कुमार पटेल एवं समस्त शिक्षक स्टाफ संकुल बनोरा द्वारा किया गया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.