LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*छात्रावासों में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित*

Spread the love

*छात्रावासों में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित*

*पारंपरिक व्यंजनों और पौष्टिक आहार के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक*

रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में पोषण जागरूकता और बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न छात्रावासों में पोषण दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कन्या आश्रम गोढ़ी तथा प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास रायगढ़ में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार का महत्व बताया गया। वहीं, पोस्ट-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रायगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*पारंपरिक व्यंजनों से समझाया पौष्टिक आहार का महत्व*

पोषण दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘मेरी पौष्टिक थाली’ कार्यक्रम में छात्राओं को छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों और पौष्टिक आहार से युक्त भोजन परोसा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संतुलित भोजन की उपयोगिता समझाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। पौष्टिक आहार शरीर को स्वस्थ रखने, शारीरिक विकास और दैनिक गतिविधियों के लिए आवश्यक ऊर्जा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कन्या आश्रम गोढ़ी में भी ‘मेरी पौष्टिक थाली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक खानपान और पोषण के महत्व को प्रोत्साहित किया गया।

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आंगन मिलन*

पोस्ट-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रायगढ़ में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों का हिस्सा रहा। इस तरह के आयोजन बच्चों के साथ संवाद, सहभागिता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने में सहायक हैं। जिले में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ आदतों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.