LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने रंगोली, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित*

Spread the love

*बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता के साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने रंगोली, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित*

रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026/ बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं के साथ कला संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
             प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से आकर्षक चित्र, रंग-बिरंगी रंगोलियां और सुंदर मेहंदी डिजाइनों की प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. केनन डेनियल, सुमित कुमार, शैलेन्द्र मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा तथा शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री विजय कुमार तिर्की, श्री अर्जुन जायसवाल, श्रीमती जया मजूमदार, श्री दीपक कुमार पटेल, श्री शिशिर देवांगन, श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री ईश्वर सारथी, श्री विजय साहू, श्री कलश यादव एवं श्रीमती उषा पटेल उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.