LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*कटंगडीह जंगल में घरघोड़ा पुलिस ने की जुआ रेड कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, ₹1.24 लाख नगद बरामद*…..

Spread the love

● *कटंगडीह जंगल में घरघोड़ा पुलिस ने की जुआ रेड कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, ₹1.24 लाख नगद बरामद*…..

● *जुआरियों पर जुआ एक्ट के साथ प्रतिबंधक कार्यवाही*…

       *25 अगस्त, रायगढ़* । कल दिनांक 24.08.2024 को घरघोड़ा टीआई अमित कुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटंगडीह के जंगल में मेन रोड किनारे कुछ लोग हार-जीत के नाम पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीआई अमित कुमार तिवारी ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ ग्राम कटंगडीह की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, जबकि 6 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं*:
1. रब्बुल खान (उम्र 32 वर्ष), निवासी झरियापाली
2. राजेश महंत (उम्र 31 वर्ष), निवासी चारभांठा
3. शाहिद खान (उम्र 32 वर्ष), निवासी झरियापाली
4. मनोज अग्रवाल (उम्र 44 वर्ष), निवासी नवापारा टेण्डा
5. प्रकाश पटैल (उम्र 33 वर्ष), निवासी भेंगारी
6. कैलाश अग्रवाल (उम्र 49 वर्ष), निवासी नवापारा टेण्डा

     पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1,24,940 नगद, 52 पत्तों की ताश, और एक चटाई बरामद की। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके खिलाफ पृथक से धारा 170/126,135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

     इस रेड कार्रवाई में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा, आरक्षक किशोर कुमार राठौर, राजेश कुमार राठौर, चंद्रशेखर चंद्राकर, भानु प्रताप चंद्रा, और दीप रोशन एक्का शामिल थे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.