LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई व्यापम की प्रयोगशाला सहायक एवं तकनीशियन की परीक्षा

Spread the love

शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई व्यापम की प्रयोगशाला सहायक एवं तकनीशियन की परीक्षा
दो पालियों में परीक्षा की गई थी आयोजित
रायगढ़, 25 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 25 अगस्त 2024 को दो पाली में प्रात: 10 से दोपहर 12.15 बजे तक प्रयोगशाला सहायक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक प्रयोगशाला तकनीशियन के लिये भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें रायगढ़ जिले में सुबह की पाली में 21 परीक्षा केंद्र प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के लिये एवं शाम की पाली में 17 परीक्षा केंद्र प्रयोगशाला तकनीशियन परीक्षा के लिये बनाये गये थे। उपरोक्त परीक्षाओ में जिले में सुबह की पाली हेतु निर्धारित 21 परीक्षा केंद्रों में कुल 6223 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2550 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 3673 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह शाम की पाली में  निर्धारित 17 परीक्षा केंद्रों में कुल 4767 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमे 1850 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 2917 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। उपरोक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर रायगढ़ द्वारा महेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को नोडल अधिकारी एवं भुवनेश्वर पटेल एपीसीए समग्र शिक्षा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया था। साथ ही दोनो पालियों में सभी केंद्रों में सतत निगरानी के लिये सभी परीक्षा केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से एव समन्वयक संस्था की ओर से ऑब्ज़र्वर नियुक्ति की गई थी। परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण के लिये नरेंद्र कुमार चौधरी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा एवं शैलेन्द्र कुमार कर्ण प्राचार्य, शासकीय उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय, रायकेरा के नेतृत्व में गठित 03 सदस्यीय उडऩदस्ता दल द्वारा परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.