LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

महिला के साथ बदसलूकी , घरघोड़ा पुलिस से नही मिली सहायता …. पीड़िता पहुंची एसपी आफिस

Spread the love

महिला के साथ बदसलूकी , घरघोड़ा पुलिस से नही मिली सहायता …. पीड़िता पहुंची एसपी आफिस

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा तहसील में मानवता को लजा देनी वाली शर्मनाक घटना घटी है। बताया जा रहा है कि जातिगत विषय को लेकर किसी उच्च वर्ण के दबंग व्यक्ति के द्वारा     एक अनुसूचित जाति कि महिला   जातिगत गाली गलौज के साथ मारपीट की गई है। वही  घटना की लिखित शिकायत तीन दिन पूर्व किए जाने के बाद भी जब पीड़िता को न्याय मिलता दिखा तब फिर पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ अपनी गुहार लगाने आई।

पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन राज उपाध्याय नाम के व्यक्ति और उसके परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ बिना किसी कारण जातिगत गाली गलौज कर अमानवीय तरीके से मारपीट की। साथ ही उसे निवस्त्र करने का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता घटना स्थल से निकल पाई। जिसके बाद इस घटना की लिखित शिकायत घरघोड़ा थाने में देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। परंतु पीड़िता के बताए अनुसार  घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी घरघोडा पुलिस से सहायता नही मिली,तब उसे मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक के पास आना पड़ा। पीड़िता ने यहां भी अपना आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है। उसे अपेक्षा है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय की पहल से उसे अवश्य न्याय  मिलेगा।


विजुअल – एस.पी.ऑफिस

बाइट – पुनीता सिदार (पीड़िता)

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.