LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन
February 18, 2026

लैलूंगा में श्री गिरी गोवर्धन पूजन समारोह की धूम! — राउत नाचा ने मचाई धूम, श्रद्धा और संस्कृति का संगम बना मैदान

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

लैलूंगा में श्री गिरी गोवर्धन पूजन समारोह की धूम! — राउत नाचा ने मचाई धूम, श्रद्धा और संस्कृति का संगम बना मैदान

लैलूंगा। नगर के मिनी स्टेडियम के पीछे स्थित सर्व यादव (रावत) समाज परिसर आज भक्ति और उल्लास से गूंज उठा, जब प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गिरी गोवर्धन पूजन समारोह 2025 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जय यादव, जय माधव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

प्रातः 7 बजे पूजन विधि प्रारंभ हुई, जहां भक्तजन बड़ी संख्या में एकत्र हुए और गोवर्धन भगवान की आराधना कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक सिदार (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत रायगढ़) रहे, वहीं अध्यक्षता कपिल सिंघानिया (अध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा) ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत, जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल “अजेय योद्धा”, नगर उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, पार्षद सुनील भगत, भाजपा जिला मंत्री स्नेहलता सिदार एवं रीना भगत, जिला पंचायत सदस्य शांता भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी (लैलूंगा), रमेश होता (राजपुर), संजय पटेल (मुकडेगा), और प्रेस क्लब अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूजन उपरांत निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया। सजे-धजे रथ, भक्ति गीतों की धुन और पारंपरिक राउत नाचा की प्रस्तुति देखने उमड़ी भीड़ ने माहौल को उत्सवमय कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

सर्व यादव समाज (राउत) तहसील इकाई लैलूंगा द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने एकता, संस्कृति और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर बोले — “जय गोवर्धनधारी, जय माधव कृष्ण मुरारी!”

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.